सितारगंज : चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं की पार्टी बदलकर दूसरी पार्टी का दामन थामने का सिलसिला जारी है। कहीं कांग्रेस छोड़ कइयों ने भाजपा का दामन थामा तो किसी ने नई पार्टी आप की ओर रुख किया। वहीं आज सितारगंज में दर्जनों लोगों ने अन्य पार्टियों को छोड़ कोंग्रेस का हाथ थामा। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गुरनाम सिंह को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक कार्यक्रम में पहुंचे और दर्जनों लोगों ने अन्य पार्टियां छोड़ कोंग्रेस की सदस्यता ली।
बिजटी चौक के नजदीक कार्यक्रम में किसानों ने सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों और बेरोजगारों को ठगा है। किसान की फसल भी ओने पौने दाम पर भारतीयों ने खरीदी है, जिससे किसान को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। कहा कि भाजपा हर वर्ग का उत्पीड़न कर रही है।