नैनीताल: अभी डेंगू का कहर जारी है। अब तक लोग डेंगू के डंक से परेशान हैं। ऐसे में जब एक बीमारी आ जाए तो परेशानी बढ़ाना तय है। नैनीताल जिले के ताड़ीखेत ब्लाॅक में एक परजीवी ने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया है। परजीवी के कारण लोग बीमार हो रहे हैं।
स्कैबीच का परजीवी कर रहा परेशान
बेतालघाट और ताड़ीखेत ब्लॉक के कई गांवों के ग्रामीण स्कैबीच नाम के परजीवी से परेशान हैं। अब तक आठ मरीजों में परजीवी के होने की बात सामने आ चुकी है। ये रोक बेहद खतरनाक है। इसकी चपेट में परिवार के किसी एक सदस्य के आने के बाद ये अन्य लोगों में भी फैल जाता है।
बेतालघाट और ताड़ीखेत में लोग परेशान
बेतालाघाट ब्लॉक के बारगल, धनियाकोट, पाडली, रातीघाट, हरतोला, जजूला और ताड़ीखेत ब्लॉक के भुजान, पातली, बजोल आदि गांवों के लोग इससे पीडित हैं। डाॅक्टरों के अनुसार, संक्रमण की चपेट में आने वाले मरीजों के कमर, पेट, जांघ और हाथों में छोटे-छोटे दाने उभर आते हैं। यह संक्रामक बीमारी है।
स्कैबीच एक प्रकार का परजीवी
स्कैबीच एक प्रकार का परजीवी है, जो घुन से भी छोटे आकार का होता है। यह त्वचा के अंदर प्रवेश कर संक्रमण पैदा करता है। बरसात के मौसम में यह अधिक सक्रिय हो जाता है। मरीजों को सफाई से रहने को कहा गया है। साथ भी लगातार डाॅक्टरों की सलाह लेते रहना चाहिए।