Dehradunhighlight

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

dgp ashok kumar

देहरादून : कोविड -19 से बचाव के लिए भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। सबसे पहले फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई है। और इसी के तहत अब पुलिसकर्मियों की बारी आई है। बता दें कि आज बुधवार को देहरादून में पुलिस लाइन देहरादून सहित अन्य स्थानों पर वैक्सीनेशन कैम्प लगाये गए हैं। आज 10 फरवरी बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में लगाये गए वैक्सीनेशन कैम्प में उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। फ्रंट लाइन वारियर्स के वैक्सीनेशन हेतु लगाये गये उक्त कैंप 18 फरवरी 2021 तक आयोजित किये जायेंगे।

Back to top button