Dehradunhighlight

उत्तराखंड : अनलाॅक-5 पर DGP अनिल रतूड़ी का बयान, गाइडलान का करना होगा पालन

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: डीजीपी अनिल रतूड़ी ने कहा कि हम अब आनलाॅक में हैं, प्रदेश में भी चारधाम यात्रा लेकर पर्यटन गतिविधियों में सरकार ने नियमानुसार लोगों को रियासत दे दी है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से प्रदेश की आर्थिकी पर काफी प्रभाव पड़ा है। एक बार फिर से चारधाम यात्रा सुचारू हो गई है।

उन्होंने कहा कि लोगों को भले ही ढील मिल गई हो, लेकिन सरकार ने जो गाइडलाइन दी है, उसका पूरा पालन करना होगा। उसके लिए सतर्कता बरती जानी जरूरी है। डीजीपी ने कहा कि देश और प्रदेश में अब धीरे-धीरे अनलॉक की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अब हवाई सेवा, रेल यात्रा और बस सेवाएं शुरू की गई हैं।

आर्थिक गतिविधियां भी पटरी पर लौटने लगी हैं। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य पर्यटन प्रदेश है। आय का भी एक महत्वपूर्ण स्रोत है। कोरोना काल के चलते इस बार उत्तराखंड के पर्यटन पर काफी प्रभाव पड़ा है। इसके चलते सरकार ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के रियायतें दी हैं।

Back to top button