देहरादून : उत्तराखंड के डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने बीते दिन निहंगों के हमले में घायल पंजाब पुलिस में एएसआई हरजीत सिंह से बात की और उनका हाल चाल जाना। साथ ही डीजी ने हरजीत सिंह की बहादुरी को सलाम किया औऱ उनपे नाज किया। अशोक कुमार ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ठीक होकर फिर से आप ड्यूटी आएंगे और फिर कोरोना वॉरियर बनेंगे।
निहंगों ने काट दिया था हाथ
बता दें कि लॉकडाउन में ड्यूटी के दौरान पंजाब पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों पर निहंगों ने तलवार से हमला कर दिया था। इस हमले में पंजाब पुलिस में एएसआई हरजीत सिंह का हाथ कटकर अलग हो गया था। उन्होंने अपनी ड्यूटी अपना फर्ज निभाते हुए लॉकडाउन के दौरान निहंगों की गाड़ी रोककर उनसे पास दिखाने को कहा था लेकिन इतने में निहंगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमे एएसआई हरजीत सिंह समेत कई अन्य पुलिस वाले भी घायल हुए। लेकिन हरजीत सिंह का हाछ कट चुका था लेकिन हिम्मत दिखाते हुए हरजीत सिंह ने खुद अपना कटा हाथ उठाया उसमे रुमाल बांधा और किसी से मदद मांगकर खुद अस्पताल पहुंचे और वो नजारा देख अस्पताल वाले हैरान रह गए। पूरे देश ने हरजीत सिंह को सैल्यूट किया।
डीजीपी अनिल रतूड़ी ने लगाई थी हरजीत सिंह के नाम की नेम प्लेट
उत्तराखंड पुलिस में तो एक ट्रेड चला। जिसमे डीजीपी समेत डीजी और कई पुलिस अधिकारियों कर्मचारियो ने हरजीत सिंह के नाम की नेम प्लेट वर्दी में लगाई और बहादुरी को सलाम किया। हर राज्य की पुलिस आज हरजीत सिंह की बहादुरी से वाकिफ है और उन्हें सलाम करती है। आपको बता दें कि हरजीत सिंह का हाथ जोड़ा जा चुका है और वो घर आ चुके हैं। उनका कहना है कि 4-5 दिन में ठीक होकर फिर ड्यूटी पर आएंगे।
हरजीत सिंह ने कहा था…