highlightTehri Garhwal

उत्तराखंड : लॉकडाउन के बीच करंट का खतरनाक खेल, कइयों पर मंडरा रहा मौत का खतरा

breaking uttrakhand newsचमियाला (टिहरी): कोरोना महामारी को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। लाॅकडाउन के बीच कुछ शरारती लोग चमियाला क्षेत्र के सीताकोट, छतियारा, कोटी, अगुंडा, गोंनगढ़, और हिंदाव क्षेत्र में बड़ियारकुडा, दुगड्डा, गनवाणी में हाई वोल्टेज लाइन से नदी में तार डालकर मछली मार रहे हैं। इस खतरनाक खेल से जहां मछलियां मर रही हैं। वहीं, कई लोगों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। साथ ही विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो रही है।

ऊर्जा निगम घनसाली की मानें तो पूर्व में भी असामाजिक तत्व इस प्रकार के काम कर चुके हैं। ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए कर्मचारी कई बार प्रयास कर चुके हैं, लेकिन वो अब तक हाथ नहीं आ पाए हैं। इतना ही नहीं कर्मचारियों पर पत्थरों से हमला तक कर देते हैं।

इस तरह नदी में विद्युत करंट डालकर से कई मछलियां मारना गैर कानूनी तो है ही। साथ ही पशुओं और नदी के आसपास काम करने वाले लोगों पर भी जान का खतरा मंडरा रहा है। ऊर्जा निगम ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांगी है।

Back to top button