Haridwarhighlight

उत्तराखंड : मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

breaking uttrakhand newsहरिद्वार: हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के इस उग्र प्रदर्शन को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। सीओ सिटी के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। केबिनेट मंत्री मदन कौशिक पर शराब माफियाओं और भू माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मदन कौशिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करते हुए बल प्रयोग किया। कांग्रेस ने पुलिस पर गालीगलौच का आरोप भी लगाया है।

Back to top button