उत्तराखंड में 7 और कोरोना के मामले सामने आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में 7 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। हालांकि इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही हेल्थ बुलेटिन जारी हुआ है। बता दें कि दिन तक जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 438 मामले सामने आए थे। वहीं अब उधमसिंह नगर में 7 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
जानकारी मिली है कि ये सभी कोरोना पॉजिटिव लोग पंतनगर के क्वॉरेंटाइन सेंटर में थे। जिनके सैंपल लिए गए थे और आज 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी की ट्रेवल हिस्ट्री है।इसमें चंपावत, पिथौरागढ़, खटीमा, सितारगंज के मरीज शामिल हैं। सभी की जानकारी ट्रेस की जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी संक्रमित 19 तारीख को मुंबई से चलकर 20 को हरिद्वार पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वापस लौटे हैं और उन्हें पंतनगर के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है।