दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस की अहम बैठक, 14 दिसंबर की रैली से लेकर 2027 चुनाव रणनीति तक पर मंथन

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी की अहम बैठक मंगलवार को दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और आने वाले महीनों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
14 दिसंबर की रैली पर हुई चर्चा
बैठक का मुख्य फोकस 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित राहुल गांधी की रैली रहा, जिसका नारा वोट चोर गद्दी छोड़ तय किया गया है। इस रैली को सफल बनाने और उत्तराखंड से अधिकतम संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर नेताओं ने खाका तैयार किया।
प्रदेश कार्यकारिणी पर हुई चर्चा
बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि संगठन में कई अहम बदलावों पर मंथन हुआ, जिन पर जल्द ही अंतिम फैसला लिया जा सकता है। नेतृत्व ने बैठक में यह भी स्पष्ट किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव कांग्रेस की प्राथमिकता में है। इसके लिए मजबूत बूथ प्रबंधन, जिला स्तर पर नेतृत्व को सक्रिय करने और सरकार के खिलाफ मुद्दों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से बात की गई।