Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड के हास्य कलाकार घन्ना भाई की बिगड़ी तबीयत, चार दिनों से वेंटिलेटर पर, देहरादून में चल रहा उपचार

उत्तराखंड के फेमस हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई की तबीयत ठीक नहीं है। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देहरादून के इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि बीते चार दिन से वो वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर्स उनकी हेल्थ पर निगरानी कर रहे हैं।

hasaya-kalkara-ghananatha-urafa-ghanana-bhai

चार दिन से वेंटिलेटर पर है हास्य कलाकार घन्ना भाई

आवाज सुनो पहाड़ों की कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक बलबीर सिंह पंवार और संयोजक नरेंद्र रौथाण की माने तो घन्ना भाई को पहले पेसमेकर लगाया गया था। जिसके बाद से ही वो हॉस्पिटल में नियमित तौर पर ह्रदय संबंधी जांच करवाने जा रहे थे।

बता दें कि कुछ समय पहले यूरिन में उन्हें ब्लड आ रहा था। चेकअप के लिए वो अस्पताल पहुंचे। इस दौरान खून चढ़ाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी।

कई गढ़वाली फिल्मों और म्यूजिक एलबम में किया अभिनय

आपको बता दें कि घन्ना भाई ने कई गढ़वाली फिल्मों और म्यूजिक एलबम में अभिनय किया है। राजनीति में भी घन्ना भाई अपना हाथ आजमा चुके है। साल 2012 में भाजपा के टिकट पर उन्होंने पौड़ी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वो चुनाव हार गए थे। साल 2022 में भी उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें