देहरादून : कलेक्ट्रेट में लोगों को कई तरह के कामों के लिए रोजाना चक्कर काटने पड़ते हैं। कई बार लोगों के काम भी नहीं हो पाते हैं और उनको वापस घर लौटना पड़ता है, लेकिन अब इस समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी। देहरादून में जिले में ई-कलेक्ट्रेट व्यवस्था शुरू हो गई है। जिसका शुभारंभ सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया।
उन्होंने कहा कि समय की मांग के अनुसार तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग जरूरी है। ई-कलेक्ट्रेट प्रणाली से लोगों को सुविधा तो होगी ही, साथ ही समय कि बचत भी होगी। उन्हें अनावश्यक कार्यालयों की भागदौड़ भी नहीं करनी पड़ेगी। लोगों को अब कलेक्ट्रेट ऑफिस जाने से निजात मिल गई है।
डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि ई-कलेक्ट्रेट प्रणाली का शुभारंभ स्मार्ट सिटी देहरादून, आइटीडीए और एनआइसी के सहयोग से किया गया। इसके तहत कलेक्ट्रेट के सभी अनुभाग इस प्रणाली से जोड़े गए हैं। अब कलेक्ट्रेट के सभी अनुभागों में इस प्रणाली के माध्यम से कार्य किए जाएंगे। राजस्व विभाग के फील्ड कर्मी भी इसी तरह कार्य करेंगे। इससे पारदर्शिता के साथ ही अधिकारी एऔर संबंधित कार्मिक की निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने की जिम्मदारी तय रहेगी।