देहरादून : उत्तराखंड मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में जल्द मौसम बदल सकता है। खासकर कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार ज्यादा नजर आ रहे हैं। बारिश के साथ ही बर्फबारी भी हो सकती है।
राज्य में 15 और 16 नवंबर को उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आंतरिक जिलों के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, निचले इलाकों में बारिश होने का अनुमान है।
मौसम केंद्र निदेशक विक्रम सिंह ने के अनुसार फिलहाल मौसम सामान्य बना रहेगा। 14 और 15 नवंबर के बाद बारिश और बर्फबारी के कुछ और दौर हो सकते हैं। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कई जगहों पर धुंध रह सकती है। बुलेटिन के अनुसार कुछ स्थानों पर हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। रात के तापमान में एक डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।