Dehradunhighlight

उत्तराखंड : नौ नवंबर को रिलीज होगा CM मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट का ये गाना

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट के गाए गढ़वाली गाने का राज्य स्थापना दिवस पर विमोचन होगा। उत्तराखंड की आन, बान, शान को लेकर रमेश भट्ट का नया गीत उत्तराखंड वासियों के सामने राज्य स्थापना दिवस पर आ जाएगा। रमेश भट्ट के द्वारा इससे पहले उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटक स्थलों के महत्व को बताता गढ़वाली गाना आ चुका है।

वहीं, दूसरा गाना उनका राज्य की महत्ता को बढ़ाने के साथ ही लोगों के लिए मनोबल बढ़ाने के लिए गाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर अपनी मेहनत लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बलबूते पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम आने के लिए काम कर रहे हैं। यानी पहाड़ में रहकर स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहे हैं।

रमेश भट्ट ने बताया कि उन लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए ये गाना गाया है, जो पहाड़ में रहकर स्वरोजगार कर और लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के सलाहकार रमेश भट्ट का कहना है कि 13 जिलों में जाकर उन्होंने इस गाने को बनाया है। वास्तव में यह गाना उनके लिए है, जो पहाड़ में रहकर पहाड़ के सच्चे प्रहरी की तरह काम कर रहे हैं और अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहे हैं।

Back to top button