देहरादून :आज उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में गोलीकांड पीड़ितों के परिवार वालों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोक लिया…जिसके बाद हंगामा मच गया. प्रियंका गांधी ने उनके काफिले को रोके जाने का कारण पूछा. लेकिन पुलिस मौन रही. वहीं इसके विरोध में प्रियंका गांधी और कांग्रेस के सैक़ड़ों कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए जिसके बाद पुलिस ने प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया.
वहीं सोनभद्र में हुए इस घटना से उत्तराखंड कांग्रेस में रोष है. उत्तराखंड कांग्रेस ने यूपी के सीएम योगी पर तानाशाही का आरोप लगाया और विशाल विरोध प्रदर्शन कर देहरादून में भाजपा का पुतला दहन किया.