Dehradunhighlight

उत्तराखंड : CM त्रिवेंद्र रावत ने किया कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

BJP Dehradun Division

 

देहरादून: भाजपा देहरादून मंडल के केदार मंडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। इसमें मंडल के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। भाजपा सभी 254 मंडलों में प्रशिक्षण चलाएगी। इस दौरान 20 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं। उन्हीं के दम पर पार्टी आगे बढ़ती है और सफलता हासिल करती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धनसिंह रावत भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि दो दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

Back to top button