Dehradun News

दिल्ली में चल रहे CJP Protest पर सीएम धामी ने दिया बड़ा बयान

पेपर लीक के मुद्दे को लेकर छात्रों का दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन अभी भी जारी है। इसी विरोध के बीच अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने छात्रों के पोटेस्ट को लेकर कहा कि ये अब छात्रों की चिंता तक सीमित नहीं रह गया है। इसके पीछे सुनियोजित राजनीतिक रणनीति नजर आ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कुछ छात्रों को कुछ लोग राजनीतिक मोहरा बनाकर लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं।

CJP Protest पर सीएम धामी ने प्रधानमंत्री के फैसले का किया स्वागत

सीएम धामी ने अपने बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का भी स्वागत किया, जिसमें पेपर लीक को लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की बात कही गई। उन्होंने पीएम के इस फैसले को युवाओं के भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

सीएम का प्रोटेस्ट को लेकर बड़ा बयान

सीएम ने कहा कि पीएम का ये निर्णय साफ करता है कि सरकार युवाओं के भविष्य और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर कितनी गंभीर है। फास्ट ट्रैक कोर्ट से पेपल लीक जैसे मामलों में तेजी से कार्रवाई होगी। समय पर दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। साथ ही आगे ऐसे अपराधों पर रोक लग सकेगी।

पेपर लीक मामले में प्रदेश में गिनवाए सरकार के काम

इसके साथ ही सीएम धामी ने प्रदेश में सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की भी बात की। उन्होंने कहा कि राज्य में पेपर लीक और भर्ती घोटालों के खिलाफ सख्त रुख रहा। अब तक सरकार द्वारा 100 से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।निष्पक्ष प्रक्रिया के चलते हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियां भी दी गई हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें