पौड़ी जनपद के कोटद्वार में बार एसोसिएशन द्वारा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश वीके बिष्ट को सिक्किम उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनने पर बधाई दी है। तहसील परिसर में स्तिथ बार भवन में हुई बैठक में स्थानीय अधिवक्तओं द्वारा वीके बिष्ट की उच्च न्यायालय सिक्किम में मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाये दी।
उन्होंने कहा कि वीके बिष्ट ने उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। उनके गढ़वाल आगमन पर अधिवक्ताओं ने स्वागत समारोह का निर्णय लिया गया।
पौड़ी जिले के कांसखेत इंटर कॉलेज से माध्यमिक शिक्षा की पूरी
आपको बता दें कि न्यायमूर्ति बिष्ट मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के सीकू गांव के रहने वाले हैं। उनका जन्म 17 सितंबर 1957 को लैंसडौन में हुआ था। न्यायमूर्ति ने पौड़ी जिले के कांसखेत इंटर कॉलेज से माध्यमिक शिक्षा पूरी की। संस्कृत से एमए करने के बाद इलाहाबाद विवि से कानून की डिग्री हासिल की। 1984 में बतौर अधिवक्ता बार काउंसिल ऑफ उप्र के सदस्य बने। इलाहाबाद हाईकोर्ट मे प्रैक्टिस की शुरुआत की। राज्य गठन के बाद नैनीताल हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। न्यायमूर्ति बिष्ट 1 जुलाई 2004 को वरिष्ठ अधिवक्ता नामित हुए। 1 नवंबर 2008 को उन्होंने उत्तराखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया।