highlightTehri Garhwal

उत्तराखंड : कमरे में मृत मिला मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, अगले साल होने वाले थे रिटायर

टिहरी : सिंचाई खंड नरेंद्र नगर में कार्यरत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का शव कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय हुकम सिंह बिष्ट उम्र 59 वर्ष निवासी चिनयाली (उत्तरकाशी) सुबह अपने कमरे में मृत मिले। जानकारी मिली है कि वो रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए थे और आज बुधवार सुबह जब सफाईकर्मी उनके कमरे में कूड़ा लेने गया तो देखा की कमरा अंदर से बंद है। उसने अधिकारी को आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खोला। सफाई कर्मी को कुछ अनहोनी की आशंका हुआ जिसके बाद उसने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। कड़ी मशक्कत के बाद कमरा खोला तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गई। अतुल सिंह बिष्ट कमरे में मृत पड़े थे। इसकी सूचना संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी और थाना नरेंद्र नगर को भी इसकी सूचना दी गई।

विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि अतुल सिंह बिष्ट को कुछ दिन पूर्व हार्ट अटैेक पड़ा था। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत अटैक से हुई है। जानकारी मिली है कि अगले साल 2022 में वो सेवानिवृत्त होने वाले थे। वो 6 महीने पहले ही चंबा से ट्रासंफर होकर सिंचाई खंड नरेंद्रनगर आए थे। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश कोहली ने कहा कि शव का पंचनामा भर कर परिजनों की इच्छा अनुसार पोस्टमार्टम हेतु शव को नई टिहरी भेजा जा रहा है।

Back to top button