highlightUdham Singh Nagar

उत्तराखंड : लाखों की कीमत की चरस बरामद, दो शातिर तस्कर दबोचे

उधम सिंह नगर से सटे सिडकुल क्षेत्र में चरस की भारी खेप के साथ पुलिस ने दो युवक धर दबोचे। एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने अपने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीती शाम मुखबिर से मिली सूचना के बाद एसओजी व सिडकुल चौकी में तैनात पुलिसकर्मी क्षेत्र में नशे के संदिग्ध सौदागरों की तलाश में जुटे थे।

बताया कि सिडकुल क्षेत्र में पुलिस को देखकर सफेद रंग की बिना नंबर की स्विफ्ट कार में सवार दो लोग भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया।एसपी सिटी के मुताबिक कार में सवार पिथौरागढ़ जनपद अंतर्गत धारचूला निवासी अजीम परवेज उर्फ बंटी पुत्र अब्दुल गफ्फार व यूपी के चंदौसी निवासी मो. नदीम पुत्र मो. इरफान की तलाशी लेने पर 1 किलो से अधिक मात्रा में चरस बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के हैं और काफी दिनों से चरस की तस्करी में लिप्त थे।

पुलिस टीम में सीओ सितारगंज सुरजीत कुमार,एसओ पंतनगर अशोक कुमार,सिडकुल चौकी इंचार्ज कृष्ण गोपाल मठपाल,सिपाही हरि सिंह,अमित कुमार,चंद्रशेखर जोशी,भूपेंद्र आर्य,उमेश राज,राजेंद्र कश्यप आदि शामिल थे।पकड़ी गई चरस अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 10 लाख से अधिक की बताई जा रही है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

Back to top button