Char Dham Yatra 2026

आज से चारधाम यात्रा शुरू, हरिद्वार में कमिश्नर और आईजी ने की मां गंगा की पूजा-अर्चना Char Dham Yatra 2026

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड में आज यानी रविवार, 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत होने वाली है। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट श्रद्धलुओं के लिए दोपहर को खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही विधिवत रूप से चारधाम यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इसी को लेकर गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने हरिद्वार में मां गंगा की पूजा की।

हरिद्वार में कमिश्नर और आईजी ने की गंगा पूजा Uttarakhand Char Dham Yatra 2026

कमिश्नर विनय शंकर पांडे, आईजी राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर आज यात्रा के शुरू होने के शुभ अवसर पर हर की पैड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ गंगा पूजन किया। इस दौरान जिला प्रशासन के सभी प्रमुख अधिकारी भी वहां मौजूद थे। कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि यात्रा को सकुशल पूरा कराने की कामना के साथ उन्होंने गंगा पूजन किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें