Champawat

उत्तराखंड : प्रमाण पत्रों को किया आग के हवाले, कहा- नहीं करेंगे अधिकारियों की चापलूसी

Breaking uttarakhand newsटनकपुर : मुख्य बाजार (वार्ड नं 07, 08) के कुछ हिस्सों को प्रशासन द्वारा माइक्रो कंटेंटमेंट ज़ोन तथा बफर जोन बनाये जाने से गुस्साए तमाम व्यापारियों ने व्यापार मंडल के सदस्यता प्रमाण पत्रों की होली जलाई। गुस्साए व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि जो व्यापार मंडल हमारे हितों की रक्षा नही कर सकता उसे व्यापारियों का नेतृत्व करने का भी अधिकार नहीं हैं। कहा कि मार्च से कोरोना काल शुरू हुआ और अभी तक उसका व्यापक असर है, लॉक डाउन से लेकर अब तक व्यापार चौपट हो गया है। लोग कैसे अपने परिवारों का भरण पोषण करते है, ये तो स्वयं वही जानते हैं। ऐसे में हमारे वार्डो में कुछ लोगो के कोरोना संक्रमित निकलने पर प्रशासन पूरे मार्केट को ही बंद कर दिया जा रहा है और व्यापार मंडल तमाशा देख रहा है। कहा कि ये हमें कतई स्वीकार्य नहीं है।व्यापारियों ने कहा कि हम सभी इसका पुरजोर विरोध करते हैं।

युवा व्यापारियों ने ऐलान किया कि हम बहुत जल्द सर्वसम्मति से व्यापारी हितों के लिए निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन करने जा रहे हैं। जो सिर्फ व्यापारी हितों की बात करेगा, न कि अधिकारियों की चापलूसी। व्यापारियों का शोषण होने की दशा में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगा।

Back to top button