Big NewsDehradun News

कैबिनेट बैठक शुरू, भू-कानून में संशोधन प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक (dhami cabinet) शुरू हो गई है. धामी बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.

भू-कानून में संशोधन प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुरू हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. बता दें आज धामी कैबिनेट में भू-कानून में संशोधन प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है. इसके अलावा राज्य की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी पेश होगी. धामी कैबिनेट में बजट,पेपर लेस रजिस्ट्री, परिवहन से जुड़े प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है.

सड़क हादसों को लेकर फैसले ले सकती है सरकार

प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए धामी सरकार कैबिनेट में तीन अहम फैसले ले सकती है. परिवहन सचिव ने इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है. इसके तहत पहाड़ी इलाकों में एआरटीओ के 11 नए पद सृजित करने का प्रस्ताव है, ताकि पहाड़ों में वाहनों की जांच आसान हो सके.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें