Dehradunhighlight

उत्तराखंड : पहले बसें नहीं मिल रही थी, अब सवारियों का टोटा

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: कोरोना के कारण के रोडवेज बसों को संचालन करीब 7 माह बंद रहा। बसों के संचालन की मांग लोग लंबे समय से कर रहे थे। अब बसों को संचालन पूरी तरह से शुरू हुआ है। लेकिन, चिंता की बात यह है कि पहले लोगों को बसें ही नहीं मिल पा रही थी। अब बसों के लिए सवारी ही नहीं मिल रही है। नतीजतन बसों सेवाओं को निरस्त करना पड़ रहा है।

बसों के लिए सवारी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। पिछले दो दिनों से चंडीगढ़ वोल्वो बस सेवा के लिए एक भी यात्री नहीं आने के कारण देहरादून-चंडीगढ़ की वोल्वो सेवा को निरस्त करना पड़ा। वहीं, देहरादून-नई दिल्ली रूट पर भी सवारियों को टोटा है। आलम यह है कि एक दिन में चार-चार वोल्वो बस सेवाओं में केवल 40-45 यात्री ही मिल पा रहे हैं। इससे वोल्वो बस सेवा रोड़वेज के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है।

देहरादून-चंडीगढ़ के लिए पिछले दो दिनों से एक भी यात्री नहीं मिला। नई दिल्ली के लिए आठ वाल्वो बसें संचालित की जा रही हैं। वॉल्वो बसों के लिए अब यात्री ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं। ऑनलाइन सुविधा भी शुरू कर दी गई है। जिससे लोगों को अपनी सीट बुक कराने में आसानी रहेगी।

Back to top button