नैनीताल: जिला पंचायत टोल टैक्स को लेकर नंदौर खनन एमबीआर गेट पर विवाद हो गया। इय दौरान कई राउंड फायर होने की भी खबरें हैं। गोलियां चलने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक वाहन स्वामी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तीन युवकों ने सात से आठ राउंड फायरिंग की। पुलिस ने एमबीआर गेट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। सीसीटीवी में तीन युवक फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यहां यह आम बात है। आए दिन बड़ी संख्या में युवक आकर हंगामा करते रहते हैं।