Uttarakhand Budget Session: LPG गैस को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, तख्तियां लेकर धरने पर बैठे

Uttarakhand Budget Session: भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। सदन की कार्रवाई शुरू हो गई है। सीएम धामी के साथ अन्य मंत्री भी विधायक सदन पहुंच गए हैं। इसी बीच कांग्रेस रसोई गैस की किल्लत को लेकर प्रदर्शन कर रही है। विधानसभा की सीढ़ियों पर गैस सिलेंडर की तख्तियां लेकर बैठ धरना दे रहे हैं। बताते चलें कि विधानसभा सत्र के चौथे दिन यानी बृहस्पतिवार को भी एलपीजी आपूर्ति के मुद्दे पर सदन में जमकर हंगामा हुआ था।
Uttarakhand Budget Session: LPG गैस को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
कांग्रेस विधानसभा की सीढ़ियों पर गैस सिलेंडर की तख्तियां लेकर बैठ धरना दे रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने पीठ से सरकार को गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सदन में महत्वपूर्ण विषय होने के बाद भी मुद्दा नहीं उठाया जा रहा है। इसी बीच सदन की कार्यवाही 45 मिनट तक स्थगित रही।
Uttarakhand Budget Session: सत्र का पांचवा दिन, आज पारित होगा 1.11 लाख करोड़ का बजट
‘LPG की सप्लाई केंद्र सरकार का विषय’- कार्य मंत्री सुबोध उनियाल
तो वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने नियम 310 पर उत्तराखंड में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी का मुद्दा उठाया। जिसको विधानसभा अध्यक्ष ने भोजनावकाश के बाद सुनने की बात कही। तीन बजे सत्र शुरू होने पर संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि एलपीजी की सप्लाई केंद्र सरकार का विषय है। ऐसे में सदन में इस पर चर्चा नहीं हो सकती है। ग्लोबली वर्तमान की स्थिति को देखकर केंद्र सरकार ने व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक लगाई है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कभी नहीं है।
जवाब से नाखुश विपक्ष ने की चर्चा की मांग
सरकार के इस जवाब से विपक्ष असंतुष्ट दिखा। जिसके चलते उन्होंने चर्चा की मांग करते हुए विरोध किया। विपक्ष का कहना है कि जब पीठ ने नियम 310 पर विनिश्चय दिया गया है तो सरकार इस मुद्दे पर चर्चा करने से क्यों भाग रही है। प्रदेश में लोगों को परेशानियां हो रही है। एलपीजी गैस को लेकर लोग लाइनों में लगे हैं। होटल, ढाबा आदि को एलपीजी सिलेंडर नहीं मिल रहे है।इसी पर पक्ष व विपक्ष की बहस हुई। जिसके चलते सदन की कार्यवाही 45 मिनट के लिए स्थगित हुई।