Uttarakhand

9 मार्च से संभावित बजट सत्र, धामी सरकार जनता से संवाद कर तैयार करेगी बजट

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 9 मार्च से संभावित माना जा रहा है। इस बार राज्य सरकार बजट को लेकर पारंपरिक प्रक्रिया से आगे बढ़ते हुए जनता से सीधा संवाद कर रही है। सरकार का दावा है कि आगामी बजट आमजन की अपेक्षाओं और सुझावों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।

9 मार्च से संभावित बजट सत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7 फरवरी को खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में बजट को लेकर जनता से संवाद किया था। इस दौरान विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपनी प्राथमिकताएं और सुझाव सरकार के सामने रखे। मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट निर्माण की प्रक्रिया में हर क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

धामी सरकार जनता से संवाद कर तैयार करेगी बजट

सीएम धामी ने जानकारी दी कि अगले कुछ दिनों में बजट संवाद का अगला कार्यक्रम पौड़ी जिले में आयोजित किया जाएगा। इस संवाद कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यटन, कृषि समेत विभिन्न सेक्टर के प्रतिनिधियों और विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। सरकार का कहना है कि आम जनता से प्राप्त सुझावों और विशेषज्ञों की राय के आधार पर आगामी बजट की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

गैरसैंण में आयोजित होगा सत्र

विधानसभा का अंतिम बजट सत्र इस बार गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। बता दें पिछली बार भी बजट सत्र गैरसैंण में कराने का प्रस्ताव था, लेकिन उस समय विधानसभा भवन में मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। जिस वजह से सत्र देहरादून में ही आयोजित हुआ था।

ये भी पढ़ें: गैरसैंण में ही होगा उत्तराखंड विधानसभा का अंतिम बजट सत्र, CM ने की पुष्टि, बोले सभी तैयारियां पूरी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें