हल्द्वानी : नैनीताल में लगातार लावारिश शवों का मिलना जारी है। आज भी ऐसा ही कुछ हुआ जिससे लोगों और पुलिस में हड़कंप मच गया। ताजा मामला नैनीताल रोड, हनुमान गढ़ी के पास का है जहां एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गईष। मौके पर पुलिस पहुंची और महिला की पहचान की कोशिश की लेकिन मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की उम्र लगभग 30 साल की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लोग मॉर्निंग वॉक पर थे तभी लोगों की नजर सड़क किनारे पेड़ से लटके शव पर गई और हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची औऱ शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला की उम्र लगभग 30 साल लग रही है। महिला शादीशुदा है क्योंकि महिला के माथे पर सिंदूर लगा हुआ था।