highlightPauri Garhwal

उत्तराखंड ब्रेकिंग : दो दिन से लापता थी महिला, जंगल में इस हालत में मिली

Breaking uttarakhand newsकोटद्वार : सिद्धबली के समीप स्थित संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला 2 दिन से घर से गायब चल रही थी। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह जंगल में घास काटने गई कुछ महिलाओं को एक पेड़ के समीप चुन्नी के सहारे लटका हुआ महिला का शव दिखाई दिया। महिलाओं ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला शव की शिनाख्त करवाई।

महिला नजीबाबाद रोड की रहने वाली है और विगत 2 दिन से घर से लापता चल रही थी। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि घटना की सूचना महिला के परिजनों को दे दी गई है प्रथम दृष्टया महिला ने चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों को पता लगाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

Back to top button