highlightRudraprayag

उत्तराखंड ब्रेकिंग : बद्रीनाथ मार्ग पर हादसे में दो युवकों की मौत, 12 घंटे बाद चला पता

badrinath raod

 

रुद्रप्रयाग : रात के वक्त सफर कितना खतरनाक हो सकता है। इसका इंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ जा रहे दो युवकों की बाइक देर रात दुर्घटना का शिकार हो गई और 12 घंटे तक किसी को पता ही नहीं चला। इससे पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं, जिनके बारे में काफी समय गुजर जाने के का बाद ही पता चल पाया।

घटना की स्थितियों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों युवक रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ यात्रा पर जा रहे थे। पुलिस को अब तक मिली जानकारी भी इसी ओर इशारा कर रही है। देर रात हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे लगी। उसके बाद टीमें रेस्क्यू के लिए रवाना हुई। दोनों शवों को निकाला जा रहा है।

हादसा बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से दो किलोमीटर गौचर की तरफ हुआ है। आज सुबह किसी ने नदी किनारे दुर्घटनाग्रस्त बाइक देखी, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार अब तक पहचान नहीं हो पाई है। बाइक का नंबर सहारनपुर का है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों यूपी के रहने वाले हो सकते हैं।

Back to top button