Highlight : उत्तराखंड ब्रेकिंग : अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड ब्रेकिंग : अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read

देहरादून : उत्तराखंड में लगातार स्मैक और नशे के सौदागरों के साथ ऱिश्वतखोरों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। बता दें कि ताजा मामला हल्द्वानी का है जहां उत्तराखंड विजिलेंस डीआईजी अरुण मोहन जोशी के नेतृत्व में भ्र्ष्टाचारियों पर लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। एक बार फिर से ऐसी ही कार्रवाई हुई हल्द्वानी में। जी हां बता दें कि आज हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने नेशनल हाईवे हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता(ईई) और सहायक अभियंता (एई) को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की इस कार्रवाी से हड़कंप मच गया है। वहीं विजिलेंस की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है।

विजिलेंस के एसपी मुख्यालय धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि हल्द्वानी टीम ने यह कार्रवाई की है। मामले में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी अधिशासी अभियंता का नाम महिपाल कालाकोटी और सहायक अभियंता का नाम यतेंद्र कांडपाल बताया गया है। आरोपियों को एक लाख रिश्वतखोरी में गिरफ्तार किया है।

Share This Article