Big NewsDehradun

उत्तराखंड ब्रेकिंग : BJP मुख्यालय 2 दिन के लिए बंद, प्रदेश अध्यक्ष के संपर्क में आए लोगों की बढ़ी चिंता

banshi dhar bhagat corona

देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय को दो दिनों के बंद कर दिया गया है। भाजपा कार्यालय को अगले दो दिनों तक सैनिटाइज किया जाएगा। उनके आवास को भी सैनिटाइज किया जाएगा। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के संपर्क में आए अन्य लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके संपर्क में आए लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

बंशीधर भगत कुछ दिन पहले ही अपने आवास में शिफ्ट हुए हैं। उस दिन बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हुए थे। भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की वापसी के दौरान भी लोगों का जमावड़ा लगा था। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कई पत्रकारों के संपर्क में भी आए।

एक और चिंता की बात यह है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत विधानसभा अध्यक्ष के घर भी मुलाकात करने गए थे। कुछ विधायक भी उनके संपर्क में रहे। इन सभी लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुरक्षा को देखते हुए सभी का कारोना टेस्ट कराया जाएगा। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि कितने और किन-किन लोगों को कोरोना टेस्ट कराया जाना है।

Back to top button