highlightUdham Singh Nagar

उत्तराखंड ब्रेकिंग : काशीपुर-बाजपुर के बाद यहां लगा 72 घंटे का कर्फ्यू

जनपद उधमसिंह नगर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते रात 12 बजे से 72 घंटे का लॉकडाउन किया गया है। यह लॉकडाउन जनता के हित को देखते हुए कोरोना वायरस की कड़ी को तोड़ने के लिए किया गया है ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

इसी कड़ी के चलते रुद्रपुर पुलिस प्रशासन ने पहले दिन सड़को पर निकल रहे लोगों और वाहनों को रोक कर 72 घंटे के लॉकडाउन होने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद आगे लॉकडाउन को तोड़ने का प्रयास किया गया तो उनके खिलाफ कार्यवाही होगी। लोगों को यह चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

हालांकि लॉकडाउन के चलते बाज़ार बन्द रहे। सरकारी अस्पताल,निजी अस्पताल और मेडिकल स्टोर इमरजेंसी के लिहाज से खुले रहे।सिडकुल कम्पनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को पुराने बने पास होने के चलते कार्य जाने की छूट दी गयी। इसके अलावा आवश्यक सेवाओ की दुकानें खुली रहेगी। एएसपी रुद्रपुर की माने तो लॉकडाउन जनता के हित को ध्यान में रख कर किया गया। हालांकि मीडिया और सोशल मीडिया ज़रिये 72 घंटे के लॉकडाउन का प्रचार प्रसार किया गया था। फिर बहुत से लोगो को इस लॉकडाउन के विषय मे जानकारी नहीं है तो बहुत सम्मान के साथ लोगों को लॉकडाउन के विषय में बात रहे हैं। यदि लोग इसके बाद भी नहीं माने तो उनके खिलाफ फिर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Back to top button