देहारादून: प्रेमनगर के झाझरा में एक महिला को ट्रक ने कुचल कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला राधा देवी 65 वर्ष पत्नी रामेश्वर प्रसाद निवासी साई विहार झाझरा से फिजियोथेरेपी कराकर लौट रही थीं। इस दौरान सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनको कुचल दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार मामले की जानकारी आसपास मौजूद लोगों पने पुलिस को दी। महिला के पति काम से टिहरी गए हुए हैं। परिचितों से मिली जानकारी के अनुसार उनका एक बेटा सऊदी अरब और दूसरा अमेरिका में रहता है। बेटी की शादी मसूरी में हुई है। पुलिस ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। हादसा पेट्रोल पंप के पास हुआ।