Big NewsHaridwar

उत्तराखंड: अपने ही विधायक के खिलाफ भड़के BJP कार्यकर्ता, जमकर की नारेबाजी

adesh chauhan MLA bjp

हरिद्वार: रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा बीजेपी के विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। विधायक के खिलाफ इससे पहले भी नारेबाजी हो चुकी है। एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। भाजपाइयों का कहना है कि स्थानीय विधायक अपने क्षेत्र में कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

उनका आरोप है कि आम लोगों की दूरी बात, भाजपा कार्यकर्ताओं को भी विधायक नहीं पूछ रहे हैं। उनका आरोप है कि बार-बार समस्या से अवगत कराया जाता है, लेकिन विधायक लगातार उनकी उपेक्षा कर रहे हैं। हर बार कार्यकर्ताआंें का आश्वासन देकर लौटा देते हैं। समस्या जस की तस है।

लोगों का कहना है कि हम किस तरह से लोगों से वोट मांगें। विधायक हमारी मांगों को नहीं मानते हैं। जहां भाजपा मिशन 2022 को फतह करने के लिए जुटी है। वहीं, भाजपाई कार्यकर्ता हम विधायक के हरकतों के कारण उन्हीं के खिलाफ खड़े हो गए हैं। उनका कहना है कि अगर किसी तो विधायक बनाया है तो उसे जनता के काम भी करने होंगे।

Back to top button