Dehradun : उत्तराखंड : भाजपा कार्यकर्ताओं ने की मण्डल अध्यक्ष की पिटाई, पार्टी से लगाई इंसाफ की गुहार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : भाजपा कार्यकर्ताओं ने की मण्डल अध्यक्ष की पिटाई, पार्टी से लगाई इंसाफ की गुहार

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही बेटी पढ़ाओं बेटी बढ़ावों का नारा देते हों लेकिन उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ता इस पर पलीता लगाने में जरा भी पीछे नहीं है। उत्तराखंड भाजपा के पुरूष प्रधान कार्यकर्ता इसके उलटा संगठन के पद पर बैठी महिलाओं को आगे बढ़ाने की बजाय उनकी पिटाई कर रहे हैं। जी हां ये आरोप लगाया है मंडल अध्यक्ष पूनम ममगाई ने।

बता दें कि देहरादून महानगर के अंतर्गत मण्डल अध्यक्ष पूनम ममगांई, जो कि 15 मण्डल अध्यक्षों में अकेली महिला मण्डल अध्यक्ष हैं। मण्डल अध्यक्ष पूनम ममगांई ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनकी पिटाई करने का आरोप लगाया है और पार्टी से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है। मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि एक बैठक के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई…हांलाकि पार्टी के दवाव के चलते पूनम ममगाई अभी तक इसकी एफआईआर नहीं करा पाई हैं लेकिन पार्टी नेे उनके साथ हुई पिटाई मामले में प्रदेश महामंत्री खजान दास के अध्यक्ष में कमेठी बनाई है जो मामले की जांच करेगी। मण्डल अध्यक्ष पूनम ममगांई ने अपनी जान को खतरा भी बताया है।

Share This Article