देहरादून- एक तरफ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देवभूमि पहुंचे तो वहीं दूसरी ओऱ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भाजपा के 28 विभागों की घोषणा करते हुए कई कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी है। आपको बता दें कि भाजपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने राज्य के सोशल मीडिया विभाग, आईटी विभाग, मीडिया संपर्क विभाग, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नमामि गंगे, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान, राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान जैसे 28 विभागों में दर्जनों कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की 28 विभागों के संयोजकों और सह संयोजकों की घोषणा
