भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आज मंगलवार को प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। जिसमे कई नेताओ को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वंशीधर भगत ने समिति में कुल 34 सदस्यों को शामिल कर कार्यभार सौंपा है। वहीं अब इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का नया अभियान का काम पार्टी के पुराने और उदासीन नेताओं को फिर से एक्शन मोड में लाने का है ताकि सबको समान मौक मिले। बता दें कि वंशीधर भगत अपने इस अभियान को 6 अप्रैल से शुरू करेंगे।
इनको दी गई ये-ये जिम्मेदारी….
अजय कुमार संगठन महामंत्री बनाए गए
राजेंद्र भंडारी और कुलदीप कुमार बने प्रदेश महामंत्री
खजान दास, अनिल गोयल, कैलाश शर्मा, पुष्कर सिंह धामी, राजकुमारी गिरी, कुसुम कंडवाल, देवेंद्र भसीन, खिलेंद्र चौधरी बने उपाध्यक्ष
पुनीत मित्तल को बनाया गया कोषाध्यक्ष
बलवीर गुनियाल, पुष्कर सिंह काला, आशीष गुप्ता, राजेंद्र बिष्ट, आदित्य चौहान, नीरु देवी, मधु भट्ट, किरण देवी को बनाया गया प्रदेश मंत्री
कौस्तुभानंद को प्रदेश कार्यालय सचिव
सुरेश जोशी, विनय रोहिल्ला, विनय गोयल, नवीन ठाकुर, प्रकाश रावत ,विनोद सुयाल बने प्रदेश प्रवक्ता
मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा
कुंदन लटवाल फिर से बनाए गए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
रितु खंडूरी बनी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
अंबा दत्त आर्य को बनाया गया अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष
राकेश राणा को बनाया गया अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष
राकेश गिरी को बनाया गया ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष
अनिल चौहान को बनाया गया किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष