देहरादून: आपने ऐसा कम ही देखा और सुना होगा कि सत्तासीन पार्टी विपक्ष की शिकायत करने राज्यपाल के पास जा रही हो। लेकिन, उत्तराखंड में ऐसा हो रहा है। भाजपा कल यानि 26 सितंबर को कांग्रेस की शिकायत राज्यपाल से करेगी।
भाजपा का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में राज्यपाल से मिलकर कांग्रेस की शिकायत करेंगे। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस दुष्प्रचार कर सरकार को बदनाम कर रही है। सवाल ये है कि आखिर कांग्रेस ने ऐसा क्या दुष्प्रचार किया, जिसके लिए सत्तासीन पार्टी को राज्यपाल के पास जाना पड़ रहा है। भाजपा पुलिस से भी मामले की शिकायत कर सकती थी। कांग्रेस ने भाजपा के राज्यपाल के पास शिकायत करने जाने को नाटक करार दिया है।