AIIMS Rishikesh NewsHighlightPushkar Singh Dhami​

उत्तराखंड से बड़ी खबर: देवस्थानम बोर्ड की आज बड़ी बैठक, क्या मानी जाएगी तीर्थ पुरोहितों की मांग

Big meeting

देहरादून: देवस्थानम बोर्ड का फैसला भाजपा सरकार पीछा नहीं छोड़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बोर्ड बनाने का फैसला लिया था। उसके बाद तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री बने, उन्होंने देवस्थानम बोर्ड के फैसले पर पुनर्विचार करने की बात कही। लेकिन, उसके बाद सतपाल महारात का एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस पर कोई पुनर्विचार नहीं होने वाला है।

अब पुष्कर धामी मुख्यमंत्री हैं। वो जिस तरह से फैसले ले रहे हैं। माना जा रहा है कि देवस्थानम बोर्ड की आज होने वाली बैठक में कोई बड़ा फैसला हो सकता है। जानकारी के अनुसार बैठक की अध्यक्षता सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस बैठक में देवस्थानम बोर्ड पर चर्चा की जाएगी। उसके बाद यह तय हो जाएगा कि बोर्ड रहेगा या इसमें बड़े किए जाएंगे। साथ ही चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर भी चर्चा संभव है। । दूसरी ओर देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुराहितों का आंदोलन जारी है।

बोर्ड के विरोध में गंगोत्री, यमुनोत्री समेत चारों धामों में तीर्थपुरोहित सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। देवस्थानम बोर्ड को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का आंदोलन 34वें दिन भी जारी है। आचार्य संजय तिवारी के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के विरोध में रैली-प्रदर्शन के बाद भी सरकार ने सुध नहीं ली है। बोर्ड भंग करने को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें