Udham Singh Nagar

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : कोरोना से दो महिलाओं की मौत, एक मृतका को दफनाया

ayodhaya ram mandir

उधमसिंह नगर : बाजपुर के मुडिया पिस्तौर में एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतका का सैंपल जांच के लिये भेजा जिसमें मृतका के कोरोना संक्रमित पाये जाने से हड़कंप मच गया। वहीं प्रशासन की मौजूदगी में मृतका को ताबूत में रखकर दफनाया गया। एसडीएम एपी बाजपाई ने बताया कि मंगलवार की सुबह मुडिया पिस्तौर निवासी 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतका का सैंपल लिया जिसमें महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। उन्होंने बताया कि महिला हार्ट पेशेंट थी तथा उसके शरीर में दर्द रहता था। साथ ही उन्होंने बताया कि देर शाम कब्रिस्तान में महिला के शव को दफन कर दिया गया है। वहीं लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा मुंडिया विस्तार सहित कब्रिस्तान को सैनिटाइज किया गया।

वहीं गदरपुर की एक महिला की हल्द्वानी में मौत हो गई जिसमें उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एसडीएम एपी बाजपाई ने बताया कि दोनों कोरोना संक्रमित मृत शवों को कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया है और कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।

Back to top button