Big NewsPithoragarh

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : इस जिले में बारिश से भारी तबाही, मलबे में दबे मकान

पिथौरागढ़ : मानसून की बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। भारी बारिश के कारण पिथौरागढ़ जिले में भारी भू-स्खलन हुआ। इसकी चपेट में गांव के मकान आ गए। एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। एक महिला घायल बताई जा रही हैं।

पिथौरागढ़ जिले की बंगापानी तहसील के एक गांव में तेज बारिश से भूस्खलन हो गया। जिससे कई मकान मलबे में दब गए। जानकारी के मुताबिक मलबे में दबने से एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। हादसे में एक महिला घायल हुई है। वहीं मलबे में दबने से घर की छानी में बंधे कुछ जानवर भी चोटिल हुए हैं। गनिमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

आज सुबह तेज बारिश से दौरान गांव के ऊपर मौजूद पहाड़ी से भारी मलबा गांव की ओर बह कर आ गया। लोगों ने सुरक्षित जगह भाग कर अपनी जान बचाई और एक घर में मलबे में दबी महिला को सही सलामत बाहर निकाला। महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

Back to top button