Big NewsChamoli

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग: रातभर हुई बारिश से भारी नुकसान, मलबे में दबे पशु, मकान टूटा

BADRINATH HIGHWAY

चमोली: भारी बारिश का कहर जारी है। राज्य के लगभग सभी जिलों में भारी बारिश हो रही है। चमोली जिलें में बुधवार की रात को शुरू हुआ बारिश का दौर आज सुबह तक भी जारी रहा। इस दौरान थराली में मसूलाधार बारिश होने से एक पुलिया बह गई। पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए। कुरालु गांव में एक गोशाला भी क्षतिग्रस्त हुई है। मलबे में तीन पशु दब गए। वहीं एक भवन आंशिक रूप से ध्वस्त हुआ है।

भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे कई जगह मलबा आने से बंद हो गया। हाईवे छीनका, क्षेत्रपाल, भनेरपानी, कालीमंदिर, टंगड़ी, पागलनाल, हेलंग और लामबगड़ में बंद है। नंदप्रयाग-कोठियालसैण सड़क भी बंद है। मार्ग बंद होने के कारण करीब 125 यात्री फंसे हुए हैं। यात्राी मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

बड़कोट में यमुनोत्री घाटी में बादल छाए हुए हैं। यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है। मार्ग पर भारी मलबा आने से स्थिति खतरनाक बनी हुई है। मार्ग पर आवाजाही बहाल करने के लिए लोनिवि के मजदूर लगे हुए हैं।

Back to top button