देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा से बड़ी है। जी हां उत्तराखंड विधानसभा में एंग्लो इंडियन विधायक का पद ख़त्म कर दिया गया है, जिसके बाद अब एंग्लो इंडियन विधायक नहीं चुना जाएगा। विधानसभा में आज मंगलवार को एक दिन का विशेष सत्र का आयोजन किया गया जिसमे कांग्रेस ने सरकार को घेरा.
2022 के बाद नहीं चुना जाएगा कोई एंग्लोइंडियन विधायक
बता दें कि उत्तराखंड में विधानसभा सदन में 71 विधायक होते हैं जिसमे 70 विधायक चुनाव के जरिये और एक विधायक एंग्लोइंडियन समुदाय से निर्वाचित होते हैं। वर्तमान में उत्तराखंड विधानसभा में एंग्लोइंडियन विधायक जी आईजी मैन हैं जो की 2022 तक अपना कार्यकाल पूरा करेंगे. वहीं 2022 के बाद नहीं कोई एंग्लोइंडियन विधायक चुना जाएगा। इस दौरान संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक ने जानकारी दी कि देश में 296 ही एंग्लोइंडियन हैं.
प्रीतम ने सरकार को घेरा, जीओ दिखाने को कहा
वहीं इससे पहले प्रीतम सिंह ने एनसीसी एकेडमी शिफ्टिंग मामले को लेकर सरकार को घेरा जिसका मदन कौशिक ने विपक्ष को जवाब दिया औऱ एकेडमी खोले जाने का जीओ दिखाने की बात कही। वहीं अब बड़ी खबर विधानसभा से सामने आई है। संसद ने एंग्लोइंडियन विधायक के प्रतिनिधित्व की सीमा को नहीं बढ़ाया है जिसके बाद अज एंग्ले इंडियन विधायक का पद खत्म कर दिया गया है।