highlightUdham Singh Nagar

उत्तराखंड : मंत्री के काफिले पर फेंकी थी चूड़ियां, कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज

arvind pandey

रुद्रपुर: कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के वाहन पर चूड़ियां फेंकने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मंत्री के गनर ने मुकदमा दर्ज कराया है। भाजपा ने मोदी मैदान में किसान कानूनों के समर्थन में रैली का आयोजन किया था। गदरपुर से एक दिन पहले इसी रैली में शामिल होने जा रहे थे।

इस दौरान उनके काफिले पर कांग्रेसी नेता प्रीत ग्रोवर और कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भूसरी ने चूड़ियां फेंकी। इसम मामले में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। भाजपा की किसान रैली का किसानों ने भी जमकर विरोध किया। मंत्री अरविंद पांडे और दूसरे भजपा नेताओं को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

Back to top button