नानकमत्ता: नानकमत्ता में महिला के साथ झगड़ा करने वाले आरोप को पकड़ने गई पुलिस पर आरोपी बदमाशा ने फायर झोंक दिया। इस दौराल एसओ कमलेश भट्ट और सिपाही मनोज घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल लेजाया गया, लेकिन उससे पहले पुलिस ने फायर झोंकने वाले को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस रामपुर के फरार वांटेड आरोपी को पकड़ने बुधवार की रात को नानकमत्ता के देवकली गांव में गई थी। गदरपुर के कलकत्ती फार्म निवासी गुरबाज सिंह नानकमत्ता के देवकली गांव आया था। गुरुबाज रामपुर के मिलक खानम में हत्या के मामले में वांटेड है और फरार चल रहा है। उसने वन दारोगा पर फायर किया था।
देवकली गांव में आने पर उसका एक महिला से विवाद हो गया, जिसकी सूचना महिला ने फोन से नानकमत्ता थाने में दी। सीओ कमला बिष्ट ने बताया देवकली गांव में विवाद होने पर महिला के फोन करने के बाद पुलिस टीम एसओ कमलेश भट्ट के नेतृत्व में देवकली पहुंची। पुलिस को देखते ही गुरबाज ने फायरिंग कर दी। इसमे एक सरकारी रायफल भी डैमेज हो गई।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायर किए। रात के अंधेरे में गोलियों की तड़तड़ाहट सुन ग्रामीण दहशत में आ गए। पुलिस टीम में गुरबाज से एक बंदूक, एक पौनिया, एक जिंदा कारतूस और तीन कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। हमले में एसओ कमलेश भट्ट और सिपाही मनोज को चोटें आई।