UttarakhandBig News

गैरसैंण विधानसभा में ही होगा मानसून सत्र, CM Dhami का बयान आया सामने

उत्तराखंड का आगामी मानसून सत्र गैरसैंण विधानसभा(gairsain monsoon session) में ही आयोजित होगा। इसको लेकर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह घामी(CM Dhami) से बड़ा संकेत मिल गया है। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से उनके आवास पर मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे।

CM Dhami का बड़ा ऐलान, गैरसैण विधानसभा में ही होगा मानसून सत्र

उत्तराखंड का आगामी मानसून सत्र गैरसैंण विधानसभा में ही आयोजित होगा। इसको लेकर सीएम घामी ने ऋतु खंडूड़ी से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम धामी और स्पीकर ऋतु खंडूड़ी दोनों ने साफ किया कि मानसून सत्र गैरसैंण में ही होगा।

वहीं सत्र की तैयारियों और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। माना जा रहा है कि सरकार इस सत्र को लेकर विपक्ष को कड़ा जवाब देने की रणनीति पर भी काम कर रही है। बता दें कि उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 19 अगस्त से मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। भराड़ीसैंण में 19 से 22 अगस्त तक मानसून सत्र चलेगा। अब तक सत्र के लिए 32 विधायकों से 547 प्रश्न मिल चुके हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें