देहरादून: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो आर्मी ट्रांजिट कैंप कैंट रायवाला का बताया जा रहा है। इसमें आर्मी के जवान जिस हालत में ट्रकों में सोये नजर आ रहे हैं। अगर ये वीडियो सही है, तो इस पर जरूर कार्रवाई की जानी चाहिए। पास में ही ट्रांजिट कैंप की बिल्डिंग बनी हुई है। उसमें कमरे भी हैं और शौचालयों की भी पूरी व्यवस्था है, लेकिन उन पर ताले लटके हुए हैं। यह वीडिया सोशल मीडिया से लिया गया है। हालांकि खबर उत्तराखंड इसकी सत्यता को पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो में सेना का जवान ट्रक में बिस्तर लगाए हुए हैं। उनकी वर्दी ट्रक के पीछे लटकी नजर आ रही है। वीडियो बनाने वाला कह रहा है कि साथियों देखिये ये हमारी इंडियन आर्मी की हालत। हमारे जवान किस तरह पड़े हुए हैं। वीडियो बनाने वाले ने सामने बनी बड़ी बिल्डिंग को भी दिखाया, जो बंद पड़ी हुई है। शौचालय भी बंद हैं। जवान सवाल कर रहा है कि अगर ये फौज के लिए नहीं हैं तो फिर किसके लिए हैं। दूसरी बिल्डिंग में भी ताले लटके हुए हैं। जबकि जवान तिरपाल के नीचे सोए हैं। वीडियो बनाते हुए कह रहा है कि जवानों को आराम नहीं करने देते।
जवान पूरे दिन वर्किंग करते हैं। क्या यह ट्रांजिट कैम्प रायवाल चलना चाहिए। बिल्डिंग में जो कूलर दिखाया वो किसके लिए है? आगे कहता है कि क्या आप इंसाफ कर सकते हो? क्या फौज में मीडिया आनी चाहिए या नहीं ? फौज का भ्रष्टाचार हटना चाहिए या नहीं ? हम सुबह से लेकर शाम तक काम करते हैं। लेकिन, हमारे लिए बैरक नही खुलते। गाड़ी में सोना पड़ता है। प्लीज-प्लीज मोदी जी से आप रिक्वेस्ट करिए कि हमारा इंसाफ हो। फौज का भ्रष्टाचार समाप्त हो।