देहरादून- रविवार सुबह यमुनोत्री हाईवे पर बस खाई में पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 13 तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जनहानि की अभी तक कोई सूचना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, हथियारी डैम साइट के पास दूसरी तरफ से आ रही आल्टो कार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम की एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है।
बस यमुनोत्री से विकासनगर आ रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। यात्रियों का रेक्स्यू कर खाई से बाहर निकाला जा रहा है।