श्रीनगर: बदरीनाथ हाईवे पर एक युवक अचालन अलकनंदा नदी में गिर गया। लोगों ने युवक को बहते हुए देखा, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जल पुलिस युवक को खोजने में जुटी हुई है। हालांकि अब तक उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कियुवक वाहन से उतरकर सड़क किनारे खड़ा था और अचानक नदी में गिर गया।
वहां मौजूद लोगों के अनुसार युवक ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही एक टैक्सी में सवार था। फरासु में इन भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट का काम चल रहा है, जिसके चलते यहां वाहन रुके हुए थे। बताया गया कि टैक्सी रुकने पर युवक बाहर निकला और खड़ा हो गया।
देखते ही देखते वो नदी में जा गिरा। उसने तैरने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में वो लोगों की नजरों से ओझल हो गया। युवक का नाम महेंद्र बुटोला है, जो ग्राम बस्ता अगस्त्यमुनि का रहने वाला था। जल पुलिस लगातार उसे खोजने का प्रयास कर रही है।