देहरादून: आधी रात को घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने बिंदाल चैकी आकर शिकायत दर्ज कराई थी। रविवार को देर रात करीब 1:30 बजे उसकी 14 वर्षीय बहन घर पर सो रही थी, तभी घर की छत के रास्ते आकाश मिश्रा निवासी आजाद कॉलोनी, गोविंदगढ़ भीतर घुस आया।
आरोप है कि आकाश ने सो रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपित भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। घरवालों से नाराज होकर एक किशोरी घर से भाग गई। मां की शिकायत पर तलाश में जुटी पुलिस ने किशोरी को मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि बीती रात प्रेमनगर थाने में नंदाफार्म फुलसनी निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री सुबह से घर नहीं आई है। क्षेत्र में पूछताछ की तो पता चला कि किशोरी मुजफ्फरनगर चली गई है।